कक्षा 10 भारतीय संस्कृति और विरासत अध्याय 2 भारतीय इतिहास पाठ के प्रश्न और उत्तर


 * प्रश्न: इतिहास हमें क्या जानकारी देता है?
   उत्तर: इतिहास हमें अपने पूर्वजों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, कलात्मक और सांस्कृतिक प्रगति के बारे में बताता है।
 * प्रश्न: सबसे प्राचीनतम इतिहास की जानकारी के स्रोत क्या हैं?
   उत्तर: मिट्टी के बर्तन और औजारों का वैज्ञानिक विश्लेषण।
 * प्रश्न: सिंधु-सरस्वती सभ्यता की खोज किसने की?
   उत्तर: 1921 में दयाराम साहनी (हड़प्पा) और 1922 में राखालदास बनर्जी (मोहनजोदड़ो) द्वारा।
 * प्रश्न: 'मृतकों का टीला' किस सिंधु-सरस्वती स्थल को कहा जाता है?
   उत्तर: मोहनजोदड़ो।
 * प्रश्न: जुते हुए खेत के प्रमाण किस सिंधु-सरस्वती स्थल से मिले हैं?
   उत्तर: कालीबंगा (राजस्थान)।
 * प्रश्न: वैदिक सभ्यता का आधार क्या है?
   उत्तर: वेद।
 * प्रश्न: पूर्व-वैदिक काल में कौन सी नदियां महत्वपूर्ण थीं?
   उत्तर: सिंधु और सरस्वती नदियां।
 * प्रश्न: उत्तर-वैदिक काल में कौन से वेदों की रचना हुई?
   उत्तर: सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद।
 * प्रश्न: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे?
   उत्तर: ऋषभदेव।
 * प्रश्न: महावीर स्वामी का बचपन का नाम क्या था?
   उत्तर: वर्धमान।
 * प्रश्न: महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
   उत्तर: लुंबिनी वन (नेपाल)।
 * प्रश्न: बौद्ध धर्म में दुःख से मुक्ति का मार्ग क्या कहलाता है?
   उत्तर: अष्टांगिक मार्ग।
 * प्रश्न: बौद्ध अंगुत्तर निकाय में कितने महाजनपदों का उल्लेख है?
   उत्तर: सोलह।
 * प्रश्न: मगध पर शासन करने वाला पहला प्रमुख वंश कौन सा था?
   उत्तर: हर्यक वंश।
 * प्रश्न: मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
   उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य।
 * प्रश्न: 'इंडिका' नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
   उत्तर: मेगस्थनीज।
 * प्रश्न: सम्राट अशोक के हृदय परिवर्तन का कारण कौन सा युद्ध था?
   उत्तर: कलिंग युद्ध (261 ईसा पूर्व)।
 * प्रश्न: 'शक संवत्' की शुरुआत किस कुषाण शासक ने की थी?
   उत्तर: कनिष्क (78 ई. में)।
 * प्रश्न: गुप्त वंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
   उत्तर: चंद्रगुप्त प्रथम।
 * प्रश्न: 'प्रयाग प्रशस्ति' की रचना किसने की थी और यह किसके विजयों का उल्लेख करती है?
   उत्तर: हरिषेण ने, समुद्रगुप्त के विजयों का।
 * प्रश्न: चीनी यात्री फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था?
   उत्तर: चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)।
 * प्रश्न: 'हर्षचरितम्' और 'कादम्बरी' की रचना किसने की?
   उत्तर: बाणभट्ट ने।
 * प्रश्न: भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किसके नेतृत्व में हुआ?
   उत्तर: मुहम्मद बिन कासिम (712 ई. में)।
 * प्रश्न: सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी ने कब आक्रमण किया?
   उत्तर: 1025 ई. में।
 * प्रश्न: तराइन का दूसरा युद्ध (1192 ई.) किसने जीता था?
   उत्तर: मुहम्मद गोरी ने।
 * प्रश्न: दिल्ली सल्तनत का संस्थापक और पहला मुस्लिम शासक कौन था?
   उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक।
 * प्रश्न: 1857 के स्वाधीनता संग्राम में झांसी का नेतृत्व किसने किया?
   उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई।
 * प्रश्न: 'वेदों की ओर लौटो' का नारा किसने दिया?
   उत्तर: स्वामी दयानंद सरस्वती।
 * प्रश्न: जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
   उत्तर: 13 अप्रैल 1919।
 * प्रश्न: 'वंदे मातरम्' हमारा राष्ट्रीय गीत किस उपन्यास से लिया गया है?
   उत्तर: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'आनंद मठ' से।

Post a Comment

0 Comments