राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) में सत्र 2025-26 नवीन पंजीकरण प्रारंभ

 राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) में सत्र 2025-26 के लिए नवीन पंजीकरण कार्य 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गया है। पंजीकरण की निर्धारित तिथियां निम्नलिखित हैं:

1. स्ट्रीम-2 में प्रवेश/पंजीकरण की तिथियां:

  • 21 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक: बिना विलंब शुल्क के।
  • 22 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक: ₹250 विलंब शुल्क सहित।

2. स्ट्रीम-1 में प्रवेश/पंजीकरण की तिथियां:

  • 01 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक: बिना विलंब शुल्क के।
  • 01 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक: ₹250 विलंब शुल्क सहित।
  • 01 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक: ₹350 विलंब शुल्क सहित।
  • 01 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक: ₹500 विलंब शुल्क सहित।

नोट: उपरोक्तानुसार ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करवाने का श्रम करें तथा आवेदन पत्र का शुल्क गत वर्ष की भांति ही आवेदन पत्र सबमिट होने के साथ ही शुल्क भी जमा कराना सुनिश्चित करें।





Post a Comment

0 Comments